रायबरेली: मुलिहामऊ निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी नीरज मौर्य को जान से मारने की धमकी, एसपी से की शिकायत
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,मुलिहामऊ निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी,नीरज मौर्य ने शुक्रवार को,एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,थानाक्षेत्र के ही रहने वाले,एक शख्स ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने,एसपी से धमकी देने वाले पर,मुकदमा दर्ज कर कठोर,कार्रवाई किए जाने की मांग की है।धमकी से परिवार दहशत में।