शुजालपुर: रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू, दो दर्जन संपत्ति धारकों को नोटिस
शुजालपुर में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से पहले वैकल्पिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई गुरुवार को हुई। ताकि निर्माण के दौरान शहर के यातायात को सुचारु रूप से निकाला जा सके।शासकीय कॉलेज के पास से कमलिया बायपास मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर दो दर्जन संपत्ति धारकों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए और चिन्हांकन किया गया।