चौगाईं: ठोरी पांडेयपुर में आटा चक्की मिल में तोड़फोड़ और चोरी मामले में कारवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष ने ASP से की मुलाकात
ठोरी पांडेयपुर गांव में बीते गुरुवार को एक आटा चक्की मिल में घुसकर तोड़फोड़ और चोरी के आरोप की घटना सामने आई थी। पीड़ित सत्येंद्र तिवारी पिता परशुराम तिवारी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में अबतक कोई कारवाई नहीं हुई। वह बुधवार की दोपहर 1 अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और एएसपी पोलस्त कुमार से मुलाकात की।