कोलेबिरा: बीमार बच्चे को अस्पताल ले जाते समय पिता सड़क हादसे में घायल
कोलेबिरा: शनिवार शाम 5 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, बानो के कनारोवां निवासी राजकुमार सिंह अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए शिवम हॉस्पिटल ले जा रहे थे। जवाहर नवोदय विद्यालय के पास सड़क पर बने गड्ढे के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।