श्रीनाथजी मंदिर में सांयकाल शयन दर्शन में लाड़ले लाल प्रभु में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा व लाल बावा ने "श्याम यमुना बीच खेवत नाव" के पद के भाव के नाव मनोरथ में लाडले लाल प्रभु एवं श्री मदन मोहन लाल प्रभु को 'घाट पर ठाड़े मदन गोपाल' के भाव से मोती महल चौक में यमुना जी के भाव से निर्मित कमल कुंड में नाव में विराजित कर उष्णकाल की सेवा के भाव से यमुना जी के सौंदर्य की अद्भुत छटा में नौका विहार एवं यमुना तट पर विराजित कर प्रभु को लाड लड़ाए ....
प्रभु के नाव मनोरथ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब....