गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने चोरी के 2 मोबाइल फोन के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत चोरी के 2 मोबाइल फोन के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 बी पर गश्त के दौरान दो संदिग्ध को बैठे दिखा।गश्ती टीम को देखकर भागने लगा।जिसे घेरकर पकड़ा गया।पूछताछ में खुद का नाम गौर सरदार और विश्वनाथ मंडल बताया है।