सत्तर कटैया: दोरमा गांव में बिहरा थाना पुलिस द्वारा तीन अपराधी को एक लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार करने का मामला सामने आया, जांच शुरू
दोरमा गांव में बिहरा थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर तीन युवक को एक लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। बिहरा थाना पुलिस द्वारा अबतक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों अपराधी से पुछताछ की जा रही है। लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस कुछ भी बताने से अभी परहेज कर रही है।