राजपुर: निर्माणाधीन नेशनल हाइवे के निर्माण में देरी के कारण मुख्य मार्ग पर लगा जाम
बलरामपुर जिले के राजपुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 343 की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। शनिवार 11 अप्रैल 2026 को इसी समस्या के चलते राजपुर क्षेत्र में बड़ा जाम लग गया। सड़क किनारे पड़े मलबे और गड्ढों के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई,