आरोन: राघौगढ़ विधायक जयवर्धन ने किया आरोन क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का दौरा, 70 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
Aron, Guna | Apr 10, 2026 आरोन तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांव का 10 अप्रैल को राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने दौरा किया। ग्राम पनवाड़ी हाट में हुए एक बड़े कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम जासी डगरई मुहासा तिघरा झितिया बरपनवाडी गांव के 70 से अधिक लोग कांग्रेस में शामिल हुए। विधायक जयवर्धन ने कहा, भाजपा की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी, सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।