परबत्ता: परबत्ता में प्रशासनिक कार्रवाई तेज, पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि मापी गई, पांच बीघा जमीन पर दिलाया दखल
परबत्ता अंचल क्षेत्र में शनिवार को प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। पंचायत माधवपुर अंतर्गत मौजा माधवपुर करारी में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु उपयुक्त सरकारी भूमि की मापी शनिवार की शाम चार बजे तक अंचल अधिकारी हरिनाथ राम की मौजूदगी में की गई। इस दौरान मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, जूनियर इंजीनियर एवं संवेदक उपस्थित