खैरथल के एडीएम ने मिड डे मील और दूध की गुणवत्ता का लिया जायजा, तिजारा में तीन स्कूलों और एक आंगनबाड़ी का निरीक्षण
खैरथल के PRO अत्तर सिंह ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि जिले में पीएम पोषण कार्यक्रम और पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देश पर 23 और 24 अप्रैल को सरकारी विद्यालयों का निरीक्षक किया गया।इसी क्रम में एडीएम शिवपाल जाट ने तिजारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।