मुरैना नगर: जेवराखेरा गांव: बेटी ने देखा, कमरे में बंद पिता ने फांसी लगाई, दीवार तोड़कर शव निकाला
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जेवरा खेड़ा गांव में 35 वर्षीय संजय इंदौरिया ने आज घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय घर में बेटी और मां थीं।बेटी ने दरवाजा बंद देखा तो जानकारी दी। पुलिस ने दीवार तोड़कर शव बाहर निकाला।बताया जा रहा है कि वह शादी से लौटकर आया था।आज शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, पुलिस ने जांच शुरू की।