सरदारशहर: सरदारशहर में अवैध पेड़ कटाई का भंडाफोड़, तीन गाड़ियां की गईं जब्त
सरदारशहर क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात ग्रामीणों ने भादासर-बैजासर मार्ग पर हरे पेड़ों से लदी तीन पिकअप गाड़ियां पकड़ लीं। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को जब्त किया। पूछताछ में सामने आया कि लकड़ी को आरा मशीनों तक ले जाया जा रहा था।