नवाबगंज: देवा में जहरीले जंतु के काटने से बच्चे की मौत, घर के बाहर खेलते समय हुई घटना, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के जरुआ गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम लगभग 5 बजे हुई।गांव निवासी रामचंद्र का पुत्र युवराज अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया।जंतु के काटने के बाद युवराज की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।