#मेरठ: गड्ढों में तब्दील सड़क, जलभराव से लोग परेशान श्याम नगर,गड्ढे वाली मस्जिद के पास राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल #viralvideo
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर स्थित गड्ढे वाली मस्जिद और पिलोखड़ी रोड पर सड़क की हालत बेहद खराब है। श्याम नगर वार्ड नंबर 88 और वार्ड नंबर 55 में पड़ने वाले इस क्षेत्र में जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलभराव के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलटने और राहगीरों के चोटिल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। समस्या से परेशान क्षेत्र के दुकानदार और मार्केट के लोग खुद गड्ढों से पानी निकालकर सड़क पर जमा पानी को बाहर फेंकने को मजबूर हैं।
जलभराव के कारण सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और जलभराव की स�