अशोक नगर: महिदपुर गांव में 16 वर्षीय किशोर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम
अशोकनगर जिले के महिदपुर गांव में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान यश पुत्र मेहरबान सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, यश को देर रात अचानक उल्टी हुई, जिसमें से जहरीले पदार्थ जैसी गंध आ रही थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।