खलीलाबाद: शहर में सड़कों पर खड़े बेतरतीब वाहनों के आवागमन से राहगीरों को हो रही समस्या, सामाजिक कार्यकर्ता ने SP को दिया ज्ञापन
खलीलाबाद शहर में नेशनल हाईवे पर सड़कों पर खड़े बेतरतीब वाहनों के आवागमन के कारण राहगीरों को होती है समस्या। जिस मामले को लेकर मंगलवार की सुबह 11:30 बजे सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय राय ने दर्जन भर से अधिक लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को सौंपा ज्ञापन।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही यातायात व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।