औरैया: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने चलाया अभियान, 10 डंपरों को सीज कर 23 वाहनों का किया चालान, एक पर एफआईआर
जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक चेकिंग अभियान शनिवार की रात 11 बजे चलाया। यह अभियान देवकली चौकी, जालौन चौराहा तथा औरैया–इटावा मार्ग पर संयुक्त रूप से संचालित किया गया, जिसमें प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनन्द वर्मा और पु