लातेहार: महंगाई के खिलाफ JMM का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
लातेहार: बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से बुधवार को लातेहार में एकदिनी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।