महरौनी: बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व बस और कार की भीषण भिड़ंत में घायल छापछौल निवासी तीसरे युवक की मौत
बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व टीकमगढ़ सागर बाईपास पर एक ओरछा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी थी।जहां कार चालक अजय एव अरविंद की मौत हो गई थी। वहीं हरिश्चंद्र की स्थिति गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया था।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत होने से गांव में दुख का माहौल है। मृतक के शव को अंतिम संस्कार हेतु गांव लाया गया है।