मंडी: मंडी लोकसभा से विक्रमादित्य सिंह का नाम तय- कौल सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ने कहा कि सरकार और पार्टी के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए हाईकमान की ओर से समन्वय समिति बनाई गई है। ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय सीट से विक्रमादित्य, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी और हमीरपुर से सतपाल रायजादा के नाम पार्टी हाई कमान को भेजे गए हैं।