मंडी: कॉमरेड ताराचन्द भवन मंडी में सीटू ने जारी किया मजदूरों का घोषणा-पत्र
Mandi, Mandi | Apr 11, 2024 वीरवार को कॉमरेड ताराचन्द भवन मंडी में भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सीटू का ज़िला स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया।इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मजदूरों का घोषणा-पत्र जारी किया गया और अच्छे दिनों का नारा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार को हटाने का संकल्प लिया गया।अधिवेशन में आंगनवाड़ी, मिड-डे-मील, मनरेगा, रेहड़ी-फड़ी व अन्य यूनियनों ने भाग लिया।