डीग: डीग में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी
Deeg, Bharatpur | Apr 13, 2026 डीग- कामां रोड पर दिदावली गांव के पास एक पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही डीग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डीग अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।