शिवपुरी नगर: आदिवासी कॉलोनी में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के ग्राम गढ़ीबरोद की आदिवासी कॉलोनी के ग्रामीण आज मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पेयजल संकट की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्षों से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिसके कारण आदिवासी परिवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर तक भटककर पानी लाना पड़ता है।