पामगढ़: मुलमुला क्षेत्र में फिर हुई वारदात, दुकान में डेटोनेटर का ब्लास्ट, दुकानदार के पैर में आई चोट
जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में फिर वारदात हो गई है. क्षेत्र में घटनाएं थम नहीं रही है. लगातार वारदात होने से पुलिसिंग पर सवाल उठना लाजिमी है. ताजा मामला बनाहिल गांव का है, जहां दुकान में बदमाशों ने डेटोनेटर को ब्लास्ट किया है. इससे दुकानदार भूपेंद्र साहू के पैर में चोट आई है. वारदात के बाद मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंची है और CCTVखंगाल रही है।