मल्हारगंज: क्रिप्टो मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी, एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला
एसीपी ने शनिवार 2 बजे बताया की डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी को मिली शिकायत में दो पक्षों के बीच क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए और जांच में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सब-इंस्पेक्टर राम शाक्य, हेड कांस्टेबल दीपू यादव और आरक्षक योगेश लश्करिया को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच कर दिया गया है।