नाथनगर: महाशिवरात्रि की धूम: बैरिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को करीब 11 बजे रत्तिपुर बैरिया पंचायत में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित भव्य कलश व शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखनाद और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयघोष के साथ निकली।