डिबाई: रामघाट थाना क्षेत्र के नगला गरबी गांव में करंट की चपेट में आया युवक, उपचार के दौरान हुई मौत
रामघाट थाना क्षेत्र के नगला गरबी गांव में एक हादसा हो गया। मक्के के खेत में पानी लगाते समय 25 वर्षीय पुष्पेंद्र (पुत्र भोले सिंह लोधी) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार अपने मक्के के खेत में पानी दे रहा था इसी दौरान हादसा हो गया।