मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में 120 यूनिट एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध
Marhaura, Saran | May 13, 2026 मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में एक सप्ताह बाद ऐंटी रेबिज इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराये। बुधवार को अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने बुधवार की सुबह ग्यारह बजे बताया कि अनुमंडल अस्पताल में ऐंटी रेबिज इंजेक्शन समाप्त था जिससे रोगियों को वापस लौटना पड़ रहा था परंतु अब 120 युनिट इंजेक्शन उपलब्ध हो चुका है।