सीतापुर: कठवा के पास संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मातम का माहौल
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कठवा गांव में सन्दिग्ध अवस्था मे गांव के आम के पेड़ पर एक युवक का शो मटका मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी परिवार को मिली तो परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।