कटनी नगर: लीज खत्म होने के बाद भी खदान में खनन जारी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत, डिठवारा कटनी का मामला
कटनी जनपद क्षेत्र के डिठवारा में एक लैटराइट खदान को लेकर विवेक विरहा ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की गई है कि वर्ष 1992 में खदान 20 वर्षो के लिए स्वीकृत हुई 2012 मे वैधता समाप्त हो चुकी। इसके बाद भी खनन जारी है।खदान मिशन चौक निवासी मोहम्मद रमजान के नाम से दर्ज है।इस मामले में कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी जांच कराई जाएगी।