चूरू: सैनिक बस्ती में विधायक हरलाल सहारण ने की जनसुनवाई, कहा- भाजपा की डबल इंजन सरकार करवा रही है कार्य
Churu, Churu | Nov 14, 2024 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर गुरुवार को चूरू विधायक हरलाल सहारण ने जनसुनवाई करते हुए आमजन के अभाव-अभियोग सुने। विधायक सहारण ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर जरूरी निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान फसल बीमा क्लेम, लंबित बिजली कनेक्शन आदि मामले आए।