चूरू: राजकीय विधि महाविद्यालय में आरजेएस में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान, अब तक 45 स्टूडेंट बन चुके हैं आरजेएस
Churu, Churu | Nov 14, 2024 चूरू के राजकीय विधि महाविद्यालय मे गुरुवार को कॉलेज की छात्रा परमा चौधरी व अदिति फगेडिया का आरजेएस 2024 में चयन होने पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के सैनी ने की और अतिथियों ने दोनों छात्राओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया।