चूरू: किसानों ने कलेक्ट्रेट पर एमएसपी पर मूंग व मूंगफली खरीद और पोर्टल शुरू करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Nov 14, 2024 चूरू कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तने जिले के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मूंग व मूंगफली की फसल MSP पर खरीदने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल फिर से शुरू करने की मुख्य मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। जिलामंत्री उमराव सिंह ने बताया कि इस वर्ष चूरू जिले में 2.85 लाख हेक्टेयर में मूंग बुवाई हुई थी।