चूरू: गांव छोटी नेशल के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में सरकारी शिक्षक घायल
Churu, Churu | Nov 14, 2024 चूरू जिले के गांव छोटी नेशल के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक सरकारी टीचर गंभीर घायल हो गया जिसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि राजगढ़ तहसील के ठिमाऊ बड़ी गांव का 56 वर्षीय सुभाष हादसे में घायल हुआ है।