बागीदौरा: बासला में कांग्रेस की विशाल आमसभा, मालवीया ने कहा- जिला परिषद में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे बोर्ड
बासला में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस ने आज शुक्रवार दोपहर 1बजे बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। इसी क्रम में बासला गांव में कांग्रेस की ओर से विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के नेतृत्व में आयोजित सभा में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में