गोह: देवहरा के मासूम ने बुजुर्ग से परेशान होकर थाने पहुंचकर अपनी बात रखी, वीडियो हुआ वायरल
गोह थाना में एक मासूम अपने गांव के एक बुजुर्ग के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने थाने पहुँच गया। सबसे हैरानी की बात है कि वह आगंतुक पंजी में खुद अपना नाम दर्ज करते दिख रहा है। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि मेरे गांव के एक बुजुर्ग ने मेरी दादी को गाली दी। जब मैंने विरोध किया तो वो मुझे मारने दौड़े मम्मी ने मेरी बात नहीं मानी इसलिए मैं पुलिस के पास शिकायत करने आया