बिसौली: वजीरगंज में अवैध क्लीनिकों पर छापा, तीन क्लीनिक किए गए सील, मचा हड़कंप
महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को 3 बजे वजीरगंज कस्बे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान तीन क्लीनिकों के खिलाफ कार्यवाही कर उनके संचालकों को नोटिस जारी किए गए।