झांसी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का फूंका पुतला
Jhansi, Jhansi | Sep 4, 2025 उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर गुरुवार को दोपहर 1 बजे पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। राजभर ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहा था।