पलिया: जंगल से आई आफत, सुमेर नगर निवासी संजय सागर पर जंगली वन्य जीव ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
लखीमपुर खीरी जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पलिया तहसील के सुमेर नगर निवासी संजय सागर पर गुरुवार की शाम एक जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगल से सटे गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से ग्रस्त बढ़ाए जाने की मांग की है।