शिवपुरी शहर में अगर आप शनिवार सुबह देर तक सोने या बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो अपनी प्लानिंग थोड़ी बदल लीजिए। शहर के गांधी चौक चौराहे पर होने वाले मेंटेनेंस काम के चलते कल यानी 20 जून को सुबह के समय कई इलाकों की बत्ती गुल रहने वाली है।