होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटना पुलिस के द्वारा रविवार को गांधी मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। रविवार शाम 5:54 पर मामले की जानकारी देते हुए पटना पुलिस ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण किया गया।