चूरू: पूनियां कॉलोनी आरओबी के नीचे सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन, विकास मंच ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
Churu, Churu | Oct 3, 2025 चूरू के पूनियां कॉलोनी विकास मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को पूनियां कॉलोनी फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बने अनुपयोगी नाले को तोड़कर सड़क बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।