कोंडागांव: कोंडागांव में न्यायालयीन कर्मचारियों के आवासीय परिसर के लिए भूमि हस्तांतरित, जिला प्रशासन ने न्याय विभाग को सौंपा
न्यायालयीन कर्मचारी आवासीय परिसर के लिए आबंटित भूमि का सम्पूर्ण आधिपत्य आज गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना की उपस्थिति में जिला प्रशासन द्वारा विधिवत न्याय विभाग को सौंप दिया गया। भूमि हस्तांतरण के बाद न्यायालयीन कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। इसे कर्मचारियों के लंबे समय से जुड़े आवासीय हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा..