टिकारी: भोरी और चैता पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने उप समाहर्ता व SDM को बताई समस्या
Tikari, Gaya | May 19, 2026 भोरी व चैता पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन मंगलवार दोपहर में हुआ। अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। जहां भोरी पंचायत में 72 व चैता पंचायत में 100 आवेदनों प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पर कार्यवाई के बाद ऑन स्पॉट निपटारा किया गया। उप समाहर्ता धनराज कुमार, SDM प्रवीण कुंदन, BDO योगेंद्र पासवान सहित अन्य अधिकारी शिविर में उपस्थित रहे।