मानपुर: मानपुर बिजौरी सड़क मार्ग मे रिझौंहा के जीरो मोड़ मे अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला के साथ एक्सीडेंट कर हुआ फरार,अपराध दर्ज
Manpur, Umaria | Jul 15, 2026 मानपुर-बिजौरी सड़क मार्ग मे रिझौंहा के जीरो मोड़ मे किसी अज्ञात वाहन ने एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला कौशिल्या बाई पति स्व.फूलशाह सिंह निवासी ग्राम अंकुरी गोहपारू के साथ एक्सीडेंट कर दिया जिससे महिला घायल हो गई।घटना कारित कर वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मामले की रिपोर्ट पर थाना मानपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281,125(ए)BNS के तहत केस दर्ज किया है।