खरगोन। जिले में पुलिस का "नशे से दूरी है जरूरी–2.0" अभियान लगातार असर दिखा रहा है। अभियान के नौवें दिन सभी थाना क्षेत्रों में 18 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 16 हजार लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। स्कूलों में चित्रकला, पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।