Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर नशा रुपी राक्षस के नाश का लिया वचन हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार IPS के दिशानिर्देशों और संयुक्त पुलिस आयुक्त सोनीपत एवं पुलिस उप-महानिरिक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा IPS जी के मार्गदर्शन में यमुनानगर स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर शिविर में एक दिवसीय 108 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित शिविर में नशे के विरुद्ध कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें 450 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा शिविर में पहुंचे और एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता के वीर सपूत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश कि एकता और अखंडता के प्रतीक है। भारत माता के प्रति उनकी आस्था सदैव वंदनीय है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित रहा। जिस प्रकार उन्होंने देश को अपना सर्वस्व माना, हमे उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। आज देश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कैडेट्स को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तार से समझाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और उसके जीवन का अंत शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर सूबेदार मस्त राम ने उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 17, 2026

MORE NEWS

नाले में बाधा बनी दीवार पर मेयर ने बुलडोजर चलाकर कराई सफाई

फैक्ट्री और एसटीपी की दीवार तुड़वाकर मेयर ने खुलवाया बंद नाला,  जलभराव रोकने के लिए तेज हुई तैयारी

मेयर ने जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी के पास मुख्य नाले और डिच ड्रेन का निरीक्षण कर की कार्रवाई

यमुनानगर। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों के साथ जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी के पास मुख्य नाले और डिच ड्रेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले में पानी निकासी में आ रही बड़ी बाधा सामने आने पर मेयर ने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद फैक्ट्री और एसटीपी की दीवार को तोड़कर नाले की सफाई करवाई गई।
#यमुमनगर

नाले में बाधा बनी दीवार पर मेयर ने बुलडोजर चलाकर कराई सफाई फैक्ट्री और एसटीपी की दीवार तुड़वाकर मेयर ने खुलवाया बंद नाला, जलभराव रोकने के लिए तेज हुई तैयारी मेयर ने जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी के पास मुख्य नाले और डिच ड्रेन का निरीक्षण कर की कार्रवाई यमुनानगर। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों के साथ जम्मू कॉलोनी स्थित एसटीपी के पास मुख्य नाले और डिच ड्रेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले में पानी निकासी में आ रही बड़ी बाधा सामने आने पर मेयर ने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद फैक्ट्री और एसटीपी की दीवार को तोड़कर नाले की सफाई करवाई गई। #यमुमनगर

Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 17, 2026