झालरापाटन: पंचायत समिति सदस्य चुनाव: झालावाड़ की 4 समितियों में भरे गए फॉर्म, कुल 406 उम्मीदवारों ने किए आवेदन
झालावाड़ में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।