महोबा: गौरहरी में सामान लेने गई विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों का आरोप प्रेमी संग फरार, एसपी से गुहार
Mahoba, Mahoba | May 22, 2026 सामान खरीदने गई एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पति पुष्पेंद्र ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार मानसी सोमवार को पड़ोस की महिला के साथ बस स्टैंड गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आशंका जताई है कि वह किसी युवक के साथ चली गई है। आरोप है कि चरखारी पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई।